बेहद खतरनाक होती हैं ये 5 चीजें, आपकी इम्यूनिटी को कर सकती हे नुकसान…

आप अपनी सेहत और इम्यूनिटी का खास ख्याल रखें ये बहुत जरूरी हे। एक मजबूत इम्यून सिस्टम बीमार पड़ने पर शरीर को वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बने तो इसके लिए आपको कुछ चीजों का सेवन तुरंत बंद करना पड़ेगा। ये चीजें ऐसी हैं जो आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन ना करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है।

चीनी: व्हाइट शुगर या रिफाइंड शुगर को इम्यूनिटी के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। अगर आपको मीठा बहुत अधिक पसंद है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कैंडीज, चॉकलेट्स, केक, डोनट्स, बिस्कुट आदि में व्हाइट शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक की टोमैटो केचअप, ब्रेड और पास्ता में भी व्हाइट शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। जो इम्यूनिटी को नष्ट करता हे।

फ्राइड फूड: फ्राइड फूड कुछ ज्यादा ही आपकी इम्यूनिटी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। फ्राइड फूड आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं क्योंकि उसमें फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बेक्ड फूड का सेवन सेहत के लिए अच्छा हे।

सोडा: आपकी प्यास बुझाने वाली ये ड्रिंक्स आपके इम्यून सिस्टम को बुरे तरीके से प्रभावित कर सकती हैं। सोडा और फिज़ी ड्रिंक्स मे ज्यादातर शुगर होता हे। कैलोरी अधिक मात्रा में होने से यह आपके शरीर को किसी तरह का पोषण नहीं देती हैं। नियमित रूप से सोडा का सेवन आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर करता है ओर मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

बेकरी की चीजें: बेकरी के सामान में ग्लूटन, फैट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। ज्यादातर केक, कुकीज, पेस्ट्री आदि को मैदे, चीनी और तेल से तैयार किया जाता है। ये तीनों ही इम्युनिटी को डैमेज करने के लिए जाने जाते हैं। यदि आप बेकरी के सामान का सेवन करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे का इस्तेमाल करें।

आल्कोहल: शराब पीने के शौकीन लोगों को यह जानना काफी जरूरी है कि यह आपकी इम्युनिटी को कम करने का काम करती है। नियमित रूप से शराब का सेवन आपका इम्यून सिस्टम तो कमजोर करता ही है ओर आपकी नींद में भी खलल पड़ता है।इससे मोटापे की समस्या भी पैदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *