सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा आज भी उतना ही मशहूर है, लोग उसे किसी बड़ी हस्ती से कम नहीं मानते है। वह 1995 से सलमान के साथ जुड़ा हुआ हैं और शेरा आज तक एक छाए की तरह सलमान खान के साथ रह रहे हैं। आज तक, उन्होंने सलमान खान को कोई खरोच नहीं आने दी है।
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है और वह एक सिख है।शेरा को पहले से ही बॉडीबिल्डिंग का शौक था इसलिए उन्होंने फिटनेस और अपनी शरीर पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने मिस्टर मुंबई प्रतियोगिता में भी भाग लिया था और प्रतियोगिता भी जीती थी।
सलमान खान जहां भी जाते हैं, शेरा उनके साथ साए की तरह रहते हैं। वह अपने मालिक को कभी अकेला नहीं छोड़ते है। आज शेरा न केवल सलमान के बॉडीगार्ड बन गए हैं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी हैं और सलमान खान के बेहद करीब हैं।
शेरा आज सफलता के शिखर पर हैं। वह अपनी सुरक्षा एजेंसी चलाता है और लोगों की सुरक्षा के लिए काम करता है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है।सलमान खान ने खुद एक फिल्म में शेरा सुरक्षा ब्रांड ‘टाइगर’ का प्रचार किया है।
यह फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ थी।सलमान खान ने खुद इस फिल्म में एक अंगरक्षक की भूमिका निभाई थी और यह फिल्म भी हिट रही थी। सलमान खान इस फिल्म में करीना कपूर का बचाव करते हुए नजर आते हैं। अब बात करते हैं शेरा की सैलरी की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान शेरा को हर महीने करीब 16 लाख रुपये देते हैं।