साड़ी पहनकर महिला ने रास्ते पर चलाई वोल्वो लक्जरी बस, लोगो की देखने के लिए लग गई कतार…

आप जानते ही होंगे की परिवहन से जुड़े हर काम कठिन होता है और यह काम पुरुष ही करते हैं। हालांकि अब बस और ट्रक चलाने में नारी शक्ति सामने आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें साड़ी पहने एक महिला बस चलाती नजर आ रही है

इस वीडियो को आईएएस अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को 60,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 7500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में साड़ी पहने एक महिला फुल एसी वॉल्वो बस चला रही है। जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है की महिला बस के अंदर जाती है और अपनी सीट बेल्ट बांधकर बस शुरू करती है।

यह महिला ट्रैफिक में आराम से बस चलाती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि वीडियो ओडिशा के एक शहर में शूट किया गया था। वीडियो में दिख रही महिला का नाम मोनालिसा है। वह YouTube पर ‘बद्री नारायण’ नाम से एक चैनल भी चलाती हैं।

इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर यूजर्स ने इस महिला को नारी शक्ति का प्रतीक बताया है तो कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को इस तरह का काम करते देखना बहुत हैरानी की बात है क्योंकि बस चलाना पुरुषों का काम माना जाता है।

इसी क्रम में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हमें गर्व है कि हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अपना हुनर ​​साबित कर रही हैं। हालांकि, बस चलाने के लिए एक ड्रेस कोड होता है जिसका पालन हर ड्राइवर को करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *