सिर्फ 1400 रुपए का था यह सिक्का, आज बेचने पर आए करोड़ो रुपए, जानिए ऐसा तो क्या था इस सिक्के में…

अमेरिका में 20 डॉलर यानी 1400 रुपए के सिक्के की नीलामी इतनी बड़ी हुई है कि इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। यह सोने का सिक्का 138 करोड़ रुपये में बिका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी में एक दुर्लभ टिकट भी 60 करोड़ रुपये में बिकी थी।

1933 के डबल ईगल सोने के सिक्के की नीलामी पिछले मंगलवार को न्यूयॉर्क में हुई थी। इस सिक्के की नीलामी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह सिक्का 18.9 मिलियन डॉलर यानी 138 करोड़ रुपये में बिका था। वहीं, दुनिया का सबसे दुर्लभ टिकट करीब 60 करोड़ रुपये में बिका था।

कानूनी तौर पर डबल ईगल सिक्का व्यक्तिगत हाथों में था। सोथबी की नीलामी में नीलाम किए गए सिक्के के 73 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये के बीच बिकने की उम्मीद थी, लेकिन नीलामी मूल्य पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह सिक्का डिजाइनर और कलेक्टर स्टुअर्ट विट्जमैन द्वारा बेचा गया था। जिन्होने इसे 2002 में करीब 55 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस 20 डबल ईगल सोने के सिक्के में एक तरफ उड़ने वाला ईगल डिज़ाइन है और दूसरी तरफ लिबर्टी डिज़ाइन है। विशेषज्ञों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में सोने के सिक्के प्रचलन में थे, इस लिए सिक्के की मांग थी।

हालांकि, नीलामी में सबसे महंगे सोने के सिक्कों और टिकटों को किसने खरीदा वह अंजान है। उनका नाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा 24 सेंट का एक प्लेट ब्लॉक उल्टे जेनी स्टैम्प, जिसे 1918 से पहले यूएस एयर मेल पत्रों के लिए घोषित किया गया था। वह करीब 35 करोड़ रुपये में बिका था। यह सबसे मूल्यवान अमेरिकी डाक टिकट है।

नीलामी कंपनी सोथबीज ने कहा कि स्टांप ब्लॉक को उसके पूर्व-नीलामी अनुमान से कम कीमत पर बेचा गया था। इसकी निजी इक्विटी फर्म को कार्लाइल ग्रुप के सह-संस्थापक डेविड रूबेनस्टीन ने खरीदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *