इन उपायों से रविवार के दिन सूर्यदेव को करे प्रसन्न, परिवार मे मिलेगा सम्मान…

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना से मनोवांछित लाभ मिल सकता है। सूर्य देवकी नियमित रूप से पूजा करने से भक्तों के दुखों का नाश होता है। समाज में मान-सम्मान भी मिलता है। ग्रंथों मे लिखा गया हे की कई गुना ज्यादा पुण्य रविवार के दिन सूर्य को अर्पित करने से मिलता है। सूर्य देव भक्तों को प्रत्यक्ष रूप से नियमित दर्शन देते रहते हैं। रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। वे सभी भक्तों की  मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय:

सूर्य देव को लाल रंग बेहद प्रिय है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए जल अर्पित करने से पहले उसमें थोड़ा कुमकुम डाल दें। लाल रंग का फूल भी सूर्य भगवान को प्रसन्न कर सकता हे।

रविवार के दिन व्रत करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति  ताकतवर बन जाती हे। व्रत करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। रविवार को जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे सके हैं. इसे शुभ माना जाता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें। ये करने से आर्थिक तंगी की समस्या का हल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *