नए सालकी की शरुआत होते ही दूसरा बड़ा हादसा हुआ। हरियाणा के भिवानी जिले मे पहाड़ दरकने पर 8 से 10 वाहन पहाड़ के नीचे दब गए। करीब 15 से 20 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही हे। अभी तक तीन लोगों को निकाला जा चुका हे, और 2 लोगों की मौत हो चुकी हे।
भिवानी जिले के डाडम खनन क्षेत्र मे पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने की वजह से ये हादसा हुआ। घटनास्थल पर मिडियाकर्मी और आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई हे। मौके पे पहुच कर कृषि मंत्री जेपी दलाल और एसपी अजित सिंह ने घटनास्थल की मुलाकात की। अशोक शेखावत ने फोन पर हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे मे 2 लोगों को मौत हो गई हे, वही दो लोग गभीर रूप से घायल हो गए हे। पहाड़ के मलबे मे 4 पोकलेन, 4 डंपर और अन्य मशीने दबी हुई हे। और अभी भी राहत बचाव का कार्य चल रहा हे।
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा की उन्हे साफ पता नहीं हे की इस हादसे मे कितने लोग दबे हुए हे। तीन लोगों को अस्पताल मे भर्ती कर दिया गया हे, और कुछ लोगों की जान चली गई हे। फिलहाल प्रशाशन को सभी मशीनरी का इस्तेमाल कर लोगों को बहार निकालने का आदेश दे दिया गया हे।
अभी तक पहाड़ के खिसकने का कोई कारण मिल नहीं पाया हे। पहाड़ धमाके के कारण खिसा हे या अपने आप ये हादसा हुआ हे, अभी उसकी कुछ जानकारी सामने नहीं आई हे। आपको बता दे की प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन का काम रोक दिया गया था। बाद मे एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद खनन का काम फिर से शुरू कर दिया गया था। 2 महीने तक काम बंध होने की वजह से निर्माण की सामग्री पर किल्लत हो रही थी। इस किल्लत को दूर करने की वजह बड़े स्तर पर ब्लास्ट करने बताई जा रही हे।
गृह मंत्री अमित शाह ने टवीट करते हुए कहा की भिवानी मे हुआ हादसा अत्यंत दु खद हे। मे स्थानीय प्रशाशन बचाव कार्य मे लगा हुआ हु, और अधिक लोगों को जान बचाना हमारी प्राथमिकता हे।