बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बेहतरीन इमारत, जो कई ख़ासियतों के कारण पूरी दुनिया में जानी जाती है। आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग के मामले में बुर्ज खलीफा सबसे अलग और अनोखी है। ये दुबई की पहचान है। 830 मीटर ऊंची इस इमारत को पूरीू दुनिया के लोग जानते हैं। गर सिर्फ एक कमी के कारण लोग इस बिल्डिंग पर सवाल उठा रहे हैं।
र्ज खलीफा में सीवेज सिस्टम मौजूद नहीं है। इसे जानबूझ कर नहीं लगाया गया। अगर सीवेज सिस्टम लगाया गया होता तो इस प्रोजेक्ट में और ख़र्च बढ़ जाते। इसे अभी तक दुबई के वेस्टवॉटर सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है। बिल्डिंग से निकलने वाली गंदगी को रोज़ ट्रकों से भरकर निकाला जाता है और शहर से बाहर डिस्पोज किया जाता है।
2008 में इस बिल्डिंग को बनाने वाले डेवलपर्स ने ख़र्च को कम करने के लिए ये फैसला लिया था। लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं. ऐसे में ये फैसला लिया गया है कि सीवेज सिस्टम को 2025 तक जोड़ दिया जाएगा। वर्तमान में 35000 लोग यहां रहते हैं। ऐसे में रोज़ 15 टन गंदगी रोज़ निकलती है, जिन्हें ट्रकों की मदद से रोज़ डिस्पोज़ किया जाता है।