आमतौर पर हम कहते हैं कि खूबसूरत दिखने वाली युवतियां ग्लैमर की दुनिया में जाना पसंद करती हैं। बहरहाल, आज हम आपसे एक ऐसी युवती के बारे में बात करेंगे जो खूबसूरत होने के साथ साथ पुलिस ऑफिसर भी है।
हम जिस लेडी की बात कर रहे है, उनका नाम पल्लवी जाधव है। जिनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। पल्लवी एक गरीब परिवार से आती हैं। हालांकि पल्लवी ने कई संघर्षों से गुजरने के बाद भी अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
पल्लवी ने कई कठिनाइयों को सहते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और उसने अपनी पढ़ाई के बल पर पुलिस परीक्षा में जीत हासिल की। पल्लवी ने 2015 में पीएसआई की परीक्षा दी थी, जिसमे वह सफल रही थी। वह जालना जिले के दामिनी थाने में पीएसआई के पद पर कार्यरत है।
आपको बता दे की पल्लवी ने 2015 में मॉडलिंग शुरू की थी। उन्होंने मराठी फिल्म ‘प्रेमत पेटल मन सार’ में भी काम किया है। आपको बता दे कि पल्लवी के सोशल मीडिया में भी काफी फॉलोअर्स हैं। पल्लवी को लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है।
2020 में जयपुर में ब्यूटी स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमे करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया था और पल्लवी जादव ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं थी। उन्होंने मिस फोटोजेनिक का भी खिताब जीता है।