पत्नी: जरा किचन से आलू लेते आना। पति: यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं। पत्नी :

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया। 

दादा: क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए। 

लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया। 

दादा: क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया। लड़का: मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था। 

 

टीचर: न्यूटन का नियम बताओ।

स्टूडेंट: सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है। 

टीचर: चलो लास्ट की ही सुनाओ

स्टूडेंट: …….और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं। 

 

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था,

तभी एक बच्चे ने पूछा: आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है?

कसाई: मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए

बच्चा: मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे। 

 

रिंकी: तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?

चिंकी: अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए। 

रिंकी: तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं। तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा। 

 

पत्नी: जरा किचन से आलू लेते आना।

पति: यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।

पत्नी : तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते। मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 

अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…

 

पिता: पेपर कैसा गया?

बेटा: पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,

चौथा करना भूल गया,

पांचवां नजर नहीं आया!

पिता: और सवाल दो?

बेटा: बस सिर्फ वो ही गलत हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *