नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट डिलीट करने की बताई वजह, रीएक्टिवेट किया अकाउंट…

नोरा ने इंस्टा पर कमबैक करने के बाद अपना अकाउंट डिलीट करने की वजह बताई। नोरा ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस से माफी मांगते हुए लिखा- सॉरी guys! मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। सुबह से कोई मेरे अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा था। शुक्र हो इंस्टाग्राम टीम का जिन्होंने तुरंत इस समस्या का सुलझाने में मेरी मदद की।

अब गुडन्यूज ये है कि नोरा फतेही का इंस्टा अकाउंट री-स्टोर हो गया है। उनकी इंस्टा पर फिर से वापसी हो गई है। ग्लैमर गर्ल नोरा फतेही के फैंस को शुक्रवार को तब झटका लगा जब एक्ट्रेस का इंस्टा अकाउंट अचाकन उन्होंने डिलीट देखा। किसी को समझ नहीं आया ये क्या हुआ।

नोरा ने एक खौफनाक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे भूखे शेर को अपने हाथों से खाना खिला रही थीं। इस एक्सपीरियंस को नोरा ने डरावना बताया था। फिलहाल नोरा दुबई में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर हैं। अपने इस शानदार ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस लगातार शेयर कर रही हैं। नोरा फतेही की इंस्टा पर वापसी के बाद आप उनकी सभी पोस्ट्स को फिर से देख सकते हैं। नोरा के इंस्टा पर 37.6M फॉलोअर्स हैं।

फैंस को अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार है। एक्ट्रेस का पिछला म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ जबरदस्त हिट हुआ था। नोरा के डांस की तुलना शकीरा से भी हुई थी। हालांकि कई लोगों ने नोरा को शकीरा के डांस को कॉपी करने के लिए ट्रोल भी किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *