लता मंगेशकर के वो 10 सफल गाने, जो आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज…

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक गायक थे। लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं, तो उनके पिता दीनानाथ का देहांत हो गया था। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन होने के चलते घर की पूरी जिम्मेदेरी लता पर आ गई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन उनकी चाहत हमेशा से एक गायिका बनने की थी। लता ने परिवारिक हालातों के चलते शादी भी नहीं की थी।

साल 1942 में लता ने एक मराठी फिल्म ‘किती हासिल’ के एक गाना से अपने करियर की शुरूआत की। साल 1947 में भारत के आजाद होने के बाद लता मंगेशकर ने वसंत जोगलेकर की फिल्म “आपकी सेवा” में पहला हिंदी गाना गाया था। इसके बाद लता ने “महल” फिल्म के लिए 1949 में “आएगा आने वाला आएगा” गाना गाया, जिसने उनको सबका पसंदीदा बना दिया था। इसके बाद लता ने हिंदी फिल्मों के लिए एक से एक बेहतरीन गाने दिए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।

1974 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा सबसे रिकोडिड गाने गाने वाली गायिका के तौर पर लता मंगेशकर का नाम दर्ज है। लता मंगेशकर को कई गानों के लिए बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसके साथ ही भारतीय फिल्म जगत के सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से लता को सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2001 में लता मंगेशकर को भारत सरकार की ओर से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और 8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी मौत पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अरविंद केजरीवाल सहित देश के तमाम नेताओं और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है।

लता मंगेशकर के वो 10 सदाबहार हिट गाने जो आज भी दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

लग जा गले….
आप की नजरों ने समझा….
प्यार किया तो डरना क्या ….
तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं….
वंदे मातरम….
एक प्यार का नगमा है….
अजीब दास्तां है ये….
तेरे बिना जिंदगी से कोई….
बिंदिया चमकेगी….
नाम गूम जाएगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *