सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हे कछुआ, दौलत में बढ़ोतरी के लिए घर मे लगाए इस प्रकार का…

फेंगशुई के अनुसार घर या ऑफिस मे कछुआ रखना गुडलक की तरह है। कछुए को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। बाजार में फेंगशुई कछुआ कई तरह का मौजूद है। अपनी जरूरत के अनुसार आप फेंगशुई कछुआ खरीद सकते हैं। फेंगशुई भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ये घर में सुख-समृद्धि और धन का रूप समझा जाता है।

कछुआ कैसे रखे ओर क्या होगा लाभ: 

अगर करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो घर की उत्तर दिशा में धातु वाला कछुआ रखना शुभ माना जाता है। आप काले रंग के कछुए की पेंटिंग भी लगा सकते हैं। पूर्व या दक्षिण पूर्व भाग में लकड़ी का कछुआ रखने से धन, दौलत में बढ़ोतरी होती है। जिसका मुं​​ह खुला हो और उसमें एक चीनी सिक्का हो, एस कछुआ अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए घर में रखे।

घर में या ऑफिस में धातु का कछुआ रखना अति शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मकता ऊर्जा लाता है। इसे रखने से परिवार के सदस्य तरक्की की ओर बढ़ते हैं।  पीतल, तांबा, चांदी जैसी धातु से बने कछुए को घर में रखा जाता है।

क्रिस्टल कछुआ आर्थिक स्थिति को बेहतर करने और आय में बढ़ोतरी मे मददरूप हे। घर, दुकान या कार्यालय में उत्तर दिशा में अंदर का मुंह कर रखना उत्तम होता है। ड्रैगन कछुआ घर से नकारात्मकता को दूर कर सकता है। उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी वाला कछुआ रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ओर कार्य में अच्छा फल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *