हम सभी अक्सर कहते हैं कि मेरी किस्मत खराब है और यह सोचते है कि अगर मैं करोड़पति होता तो मेरा जीवन सेट हो जाता। लेकिन वास्तव में, दुनिया में हर कोई अमीर पैदा नहीं होता है।ज्यादातर लोग कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं। हाल ही में, ह्यूमन ऑफ बॉम्बे ने एक कहानी साझा की है और बताया है की कैसे एक व्यक्ति गरीबी से समृद्ध हुआ।
हम जिस व्यक्ति के बारे में बात करने जा रहे है, उनका नाम विक्की रॉय है, जो सिर्फ 11 साल की उम्र में घर से भाग गए थे। उन्होंने कई कठिनाइयों को सहन किया और आज वह एक सफल फोटोग्राफर हैं।
विक्की ने कहा कि वह केवल 3 साल के थे जब उसके माता-पिता ने उसे उसके दादा के पास छोड़ दिया था। हालांकि, उनके दादा ने उनका पूरा ध्यान रखा। वह बहुत बार सुनता था कि लोग गाँव छोड़कर शहर में जाकर एक अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं।जिस दिन वह 11 साल का हुआ, उसने अपने दादा के कुछ पैसे चुरा लिए और दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गया। दिल्ली में उन्होंने कचरा साफ किया, ट्रेनों पर पानी की बोतलें बेचीं और फुटपाथ पर भी दिन बिताए। वो कभी कबार तो पैसे नही होने की वजह से भूखा भी सो जाता था।
विक्की ने कहा कि वह अक्सर लोगों का खाना खाने से बीमार हो जाता था। एक बार जब वह इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया, तो उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे सलाम बालक नामक एक एनजीओ के बारे में बताया, जो अनाथ बच्चों की देखभाल करता है। वह इस संस्था में आए। यहां उनका जीवन अच्छे से पसार होने लगा। यहां उसने स्कूल जाना भी शुरू कर दिया। एक बार उनकी मुलाकात एक अंग्रेजी फोटोग्राफर से हुई।
विक्की ने आगे कहा कि जब वह 18 साल का था, तो एनजीओ ने उसे 499 रुपये का कैमरा दिया और एक स्थानीय फोटोग्राफर को इंटर्नशिप के लिए भेजा। जिसके बाद उन्होंने अपनी स्ट्रीट-आधारित तस्वीरे, स्ट्रीट ड्रीम्स की तस्वीरे क्लिक की। यहीं से उनकी किस्मत बदल गई और लोग उसकी तस्वीर खरीदने लगे। जिस वजह से उसे दुनिया घूमने का मौका मिला। उन्हें न्यूयॉर्क, लंदन, दक्षिण अफ्रीका और सैन फ्रांसिस्को की यात्रा करने का अवसर मिला। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी किस्मत पलट जाएगी।
आज विकी का नाम फोर्ब्स अंडर 30 शामिल है। वह कहता है की उनके गाँव के किसी व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया था और अब उन्हें बहुत फोन आ रहे हैं। वह समझता है कि सभी लोग अच्छे भाग्य के साथ पैदा नहीं होते हैं। शीर्ष पर पहुंचने के लिए अक्सर गंदे अनुभवों से गुजरना पड़ता है। उसके पास कुछ नहीं था और आज वह अपने विचारों के कारण बहुत दूर चला गया है। उनका मानना है कि भयानक तूफान के बाद सूर्य अनिवार्य रूप से उगता है।