इस राज्य मे चुनाव के कुछ दिन पहेले ही पुलिस ने तीसरी बार पकड़ा हथियारों का जखीरा, ये था पूरा प्लान…

सहारनपुर पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में नज़र आ रही है। विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। यूपी के सहारनपुर पुलिस ने चार दिनों में तीसरी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर के थाना सरसावा पुलिस टीम ने समसपुर के जंगल में छापेमारी की।

यहां से सद्दाम उर्फ गोन्नी नाम के ग्रामीण को खेत के पास खंडहर से गिरफ्तार किया। सद्दाम गांव समसपुर का ही रहने वाला है। वहीं लाल सिंह मौके पर अवैध शस्त्र बना रहा था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 29 तमंचे बरामद हुए हैं। इसके साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी मिले हैं।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से 29 तैयार व अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों में 2 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा मय लकड़ी का फट्टा, 5 रेती, 2 हथौड़ा, 1 डाई,  1 सन्डासी, 4 छेनी बड़ी, 2 सुम्मी, 4 ड्रिल बर्मा, 1 आरी, 15 ब्लेड, 5 रेगमाल सहित अन्य कई चीजें बरामद हुई हैं। वहीं साथ ही तमंचे बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस को मौके से 1 पिस्टल देसी 32 बोर, 1 देसी रिवाल्वर 32 बोर, 2 मस्कट 315 बोर, 1 मस्कट 12 बोर, 8 तमंचा 315 बोर, 4 तमंचा 12 बोर, 1 अधबनी बंदूक 12 बोर, 1 अधबनी रायफल 315 बोर, 10 अधबने तमंचे 315 बोर, 12 कारतूस जिंदा 315 बोर, 7 कारतूस 12 बोर बरामद हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *