कंगना की निजी ज़िंदगी भी किसी से छिपी नहीं है। कंगना चाहे आज अकेले जीवन व्यतीत कर रही हों लेकिन वे कई अभिनेताओं के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। हिंदी सिनेमा की बेबाक और बिंदास अदाकारा कंगना रनौत(Kangan Ranaut) अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।
कई ऐक्टर के साथ कंगना का नाम जुड़ चुका हे। कंगना(Kangan Ranaut) का नाम सबसे पहले जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली(Aditya Pancholi) के साथ जुड़ा था। आदित्य कंगना से उम्र में 22 साल बड़े हैं और वे शादीशुदा भी है। अपने रिश्ते को कंगना और आदित्य ने खुलकर स्वीकार किया था। दोनों का रिश्ता काफी विवादित भी रहा था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
दोनों के रिश्ते(Relation) में दरार का कारण आदित्य का कंगना को सम्मान न देना और उनकी पिटाई करना माना जाता है। कंगना और आदित्य के रिश्ते की ख़बर आदित्य पंचोली की पत्नी ज़रीना वहाब को भी थी। सब कुछ जानने के बाद भी जरीना ने पति आदित्य का ही साथ दिया था।
आदित्य के साथ रिश्ते में रहने के दौरान कंगना रनौत की उम्र महज 17 साल थी। जबकि आदित्य करीब 39 साल के थे। कंगना को पता था कि आदित्य शादीशुदा है और उनके बड़े-बड़े बच्चे भी है इसके बावजूद उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी। कंगना और आदित्य उस समय रिश्ते में थे जब कंगना हिंदी सिनेमा के लिए बिलकुल नई थी। आदित्य कंगना के साथ लिवइन में भी रहे थे। उन्होंने अपने बीवी, बच्चों को छोड़कर एक समय कंगना को ज्यादा तरजीह दी थी।
एक बार आदित्य ने कंगना पर हाथ उठा दिया था और कंगना को जब आदित्य परेशान कर रहे थे तो कंगना ने आदित्य की पत्नी जरीना से मदद मांगी लेकिन उन्होंने मदद से साफ़ इंकार कर दिया। एक बार कंगना ने बड़ा ख़ुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें आदित्य ने घर में बंद कर लिया था और उस समय मेरे पास पहली मंजिल से खिड़की से कूदने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था।
आदित्य की पत्नी ने भी कंगना को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जरीना(Zarina) ने कहा था कि उन्हें अपने पति और कंगना के अफ़ेयर के बारे में सब कुछ पता था लेकिन इसके बावजूद जरीना ने पति का साथ दिया था और कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी।