इन फेमस सेलिब्रिटी को मिल चुका हे धोखा, क्या थी इन टूटे रिश्तों की कहानी?…

फिल्मों में नजरों-नजरों में होने वाला प्यार और हैप्पी एंडिंग जैसी चीजें असल जिंदगी में कम ही होती हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में प्यार बहुत खूबसूरत और आसान दिखाई देता है। लेकिन असल जिंदगी में प्यार के मायने और हकीकत अलग ही होती है। पर्दे पर परफेक्ट पार्टनर दिखने वाले एक्टर्स भी अपनी असली जिंदगी में उतने परफेक्ट नहीं होते। इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनके चीटिंग और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की खबरें हमें सुनने को मिली है।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी: शिल्पा ने अपने इंटरव्यू में यह बात तक कही थी कि अक्षय कुमार ने उनका इस्तेमाल किया और वह शिल्पा और उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना के साथ टू टाइमिंग कर रहे थे। खिलाड़ी कुमार शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। अक्षय और शिल्पा की मुलाकात फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के दौरान हुई थी। दोनों कई सालों तक साथ रहे और फिर साल 2000 में दोनों का काफी बुरा ब्रेकअप हुआ था।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन: अक्षय कुमार के बारे में कहा जाता है कि वह उस समय दिल फेंक आशिक हुआ करते थे। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस जल्द ही ऑफस्क्रीन रोमांस में भी बदल गया था। दोनों ने एक दूसरे को लगभग तीन सालों तक डेट किया और सगाई भी की थी। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। मोहरा फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने साथ में काम किया था। रवीना ने ब्रेकअप के बाद अक्षय के बारे में कहा था कि उन्हें हर सुंदर लड़की को प्रपोज करने की आदत है।

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब: आदित्य पंचोली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित सेलेब्स में से एक रहे हैं। लड़ाई-झगड़े से लेकर अफेयर तक हर तरह के विवाद से आदित्य का नाम जुड़ा है। एक समय पर खबर थी कि आदित्य पंचोली, कंगना रनौत को डेट कर रहे थे। उस समय भी आदित्य, जरीना वहाब के पति थे। हालांकि बाद में आदित्य ने यह मानने से मना कर दिया था कि उन्होंने कभी भी कंगना को डेट किया है।

गोविंदा ओर रानी मुखर्जी: गोविंदा और रानी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सिर्फ अच्छी एक्टिंग नहीं थी, बल्कि असल जिंदगी में दोनों के बीच बहुत कुछ चल रहा था। दोनों ने हद कर दी आपने और चलो इश्क लड़ाएं और कई अन्य फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बारे में पता चलने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने चीजें अपने हाथ में ली थीं। इसके बाद गोविंदा ने बीवी से माफी मांगी थी।

रणबीर कपूर: दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ जैसी सुंदरियों को रणबीर ने डेट किया हुआ है। दीपिका और रणबीर की मुलाकात बचना ऐ हसीनों के दौरान हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और रिलेशनशिप इतनी सीरियस हो गई थी कि दोनों एक दूसरे के पेरेंट्स से भी मिल चुके थे। दीपिका ने खुद इस बात को माना था कि रणबीर ने बहुत बुरी तरह उनके दिल को तोड़ा था। रणबीर ने दीपिका पर कटरीना कैफ के साथ चीट किया था। रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेमस कैसेनोवा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *