बाज आसमान का सबसे खतरनाक(Danger) शिकारी है। बाज 320 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से उड़ सकता है। बाज न सिर्फ आसमान का बल्कि धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है। उसके पतले और मुड़े हुए पंख उसे तेज़ गति से उड़ने तथा उसी गति से दिशा बदलने में सहायता करते हैं। आसमान की ऊंचाई से भी यह जमीन पर मौजूद अपने शिकार(Prey) को बहुत ही आसानी से देख लेता है।
खूंखार लोमड़ी का किया शिकार:
इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। सोशल मीडिया पर बाज का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाज एक खूंखार लोमड़ी का शिकार करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज अपने तेज नुकीले पंजों में लोमड़ी को जकड़ लेता है और पलभर में उसका काम तमाम कर देता है। बाज द्वारा खतरनाक अंदाज में लोमड़ी का शिकार करते देखकर आप दंग रह जाएंगे।
— Life and nature (@afaf66551) February 13, 2022
नोचकर खाने लगता है बाज:
वीडियो में अंत में बाज(Eagle) लोमड़ी(Fox) को अपने पंजों से दबोच लेता है और उसे नोचकर खाने की कोशिश करता है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाज कितने खतरनाक ढंग से अपने शिकार पर टूट पड़ता है और उसे पल भर में मौत की नींद सुला देता है।
वीडियो में पहाड़ के ऊपर से एक बाज उड़ता हुआ आ रहा है। इसी दौरान उसकी नजर लोमड़ी पर पड़ती है। इसके बाद वह अपने पंख फैलाकर फुल स्पीड में आसमान की ऊंचाई से नीचे आता है और लोमड़ी को दबोचने की कोशिश करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोमड़ी को अपना शिकार बनाने के लिए बाज उस पर खतरनाक अटैक कर देता है।