गाय के पेट में 35 दिन तक फंसी रही 20 ग्राम सोने की चेन का बाहर निकाला तो वजन मे हो गया इतना फेरफार…

गाय की सेवा की जाए तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। खास तौर पर दिवाली के समय गाय को अच्छे से सजाकर गौ पूजा की जाती है। कर्नाटक से एक ऐसी घटना निकल कर सामने आई है, जहां पर एक किसान के लिए ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया।

किसान और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को फूलों से सजाया ओर 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई। थोड़ी देर बाद गाय इस सोने की चेन को निगल गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। किसान का नाम श्रीकांत हेगड़े हैं और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को गौ पूजा से पहले फूलों के आभूषण से सजाया था। उन्होंने अपनी गाय को 20 ग्राम सोने की चेन भी पहना दी थी। पूजा के अगले दिन कपल ने सोने की चैन को फूलों की माला के साथ ही रख दिया था। जब गाय ने फूलों की माला खाई तो उसके साथ वह चेन को भी निगल गई।

उन्होंने करीब 35 दिन तक गाय के गोबर पर नजर रखी। वह लगातार गाय के गोबर को चेक करते रहते थे। वह देखा करते थे कि कहीं गोबर के जरिए चेन बाहर ना आ जाए। कपल ने अपनी गाय को कहीं बाहर तक नहीं निकलने दिया था। गाय की उम्र 4 साल की थी और वह 35 दिन तक घर के अंदर ही बंधी रही थी परंतु उसके गोबर से चेन नहीं निकली। इसके बाद श्रीकांत गाय को डॉक्टर के पास ले गए थे। वहां पर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तो जवाब हां में मिला।

डॉक्टर्स के द्वारा स्कैन किया गया। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने गाय के पेट को फाड़कर चेन को बाहर निकाल लिया। जब चैन को बाहर निकाला गया तो उसके तुरंत बाद ही उसका वजन किया गया तो 20 ग्राम की चेन गाय के पेट में 35 दिन रहने के बाद सिर्फ 18 ग्राम ही रह गई थी। उनकी एक गलती की वजह से उनकी गाय को इतनी तकलीफ से गुजरना पड़ा, जिसका उनको बहुत ज्यादा अफसोस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *