एक रूपये का भी खर्च करे बिना इस तरीके से उतार दीजिए वजन, सिर्फ करना होंगा ये काम…

पानी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए सभी को शरीर की आवश्यकता के अनुसार पानी पीना चाहिए। ऐसा कहा जाता है की विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और आंतरिक प्रणाली को ठीक से काम करने के लिए अक्सर एक दिन में आठ गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। आपको बता की रोज सुबह गर्म पानी के साथ नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

वास्तव में जापानी इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। वे एक विशेष प्रकार की जल चिकित्सा का उपयोग करते हैं। यह थेरेपी वजन घटाने के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी लोकप्रिय है। इस थेरेपी का उद्देश्य दैनिक जीवन में पानी का उपयोग कर स्वास्थ्य को संतुलित करना है।

ज्यादातर बीमारियां पेट की समस्या के कारण होती हैं। जापानी जल चिकित्सा आंतों को साफ करती है और पाचन को मजबूत करती है। पारंपरिक जापानी चिकित्सा में सुबह उठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है। सुबह के शुरुआती घंटों को गोल्डन आवर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक होता है और वजन भी कम होता है। यह कई तरह की बीमारियों से भी निजात दिलाता है।

जापानी जल चिकित्सा के लाभ: इससे तनाव का स्तर कम होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ऊर्जा पूरे दिन चलती है। पर्याप्त पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत रहता है।

जापानी चिकित्सा का उपयोग कैसे करें? सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर तीन से चार गिलास पानी पिएं। पानी गर्म या कमरे के तापमान पर होना चाहिए। आप पानी में नींबू के रस की बूंदें भी डाल सकते हैं।

पानी पीने के बाद ब्रश करें और 45 मिनट तक कुछ भी नही खाए। फिर आप अपनी नियमित दिनचर्या शुरू कर सकते हैं। भोजन के दो घंटे बाद तक पानी या भोजन न करें। वरिष्ठ नागरिकों को सुबह जल्दी एक गिलास पीना चाहिए। पानी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए। यदि आप एक बार में 4 गिलास पानी नहीं पी सकते हैं, तो एक गिलास पानी पीने के बाद कुछ सेकंड का ब्रेक लें। आयुर्वेद भी मानता है कि गर्म पानी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

ठंडा पानी न पिएं: इतना ही नहीं आपको ठंडा पानी पीना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि इससे रक्तचाप बढ़ सकता है। यदि आप पहले से ही बीमार हैं या पहली बार इस चिकित्सा का उपयोग करना चाहते हैं, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *