कोरोना काल में अमेरिका में लोग 200 डॉलर देकर गाय को लगा रहे गले, जानिए इसके पीछे का कारण…

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश-दुनिया में कोहराम मचा रखा है। लोग लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं। हालांकि लोग अपने-अपने तरीके से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अमेरिका में इसके लिए एक अनोखी तकनीक ईजाद की गई है। यहां मन की शांति के लिए गाय को गले लगाया जाता है।

मन की शांति के लिए लोग गायों को गले लगा रहे हैं। इसके लिए लोग 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिकी एक गाय को गले लगाने के लिए एक घंटे के 200 रुपए तक दे रहे हैं। इसमें कहा गया है कि भारत इससे आगे है। यहां 3000 साल से गायों की पूजा की जाती रही है।

इसका कारण बताया गया है कि गाय को गले लगाने से न सिर्फ राहत मिलती है बल्कि पालतू जानवर की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भारत में गायों को गले लगाने की परंपरा रही है और अब यह चलन दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि गाय को गले लगाने का अहसास घर में बच्चे या पालतू जानवर को पालने जैसा होता है। हग बीपी हार्मोन ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन को ट्रिगर करता है। जो कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *