बॉलिवुड के सबसे कामयाब और सबसे पुराने खानदान के एक नायब मोती हैं यह अभिनेता, आज हे उनका बर्थडे…

बॉलिवुड के सबसे कामयाब और सबसे पुराने परिवार कपूर खानदान के एक और नायब मोती हैं रणधीर कपूर। शोमैन राजकपूर के बड़े बेटे और रोमांटिक फिल्मों के रोमांटिक हीरो रहे रणधीर कपूर ने हिन्दी सिनेमा को कई हसीन लम्हे दिए हैं। कपूर खानदान भारतीय सिनेमा जगत में सबसे संपन्न और कामयाब माना जाता है और रणधीर भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।

रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था। वह राजकपूर के बड़े बेटे और ऋषि कपूर के भाई हैं। रणधीर कपूर की शादी अभिनेत्री बबीता से हुई और आज उनकी दोनों बेटियां यानि करिश्मा और करीना हिन्दी बॉलिवुड की एक सफल अभिनेत्रियां हैं। रणधीर कपूर का पूरा बचपन ही जैसे सिनेमा जगत में बीता। दादा से लेकर पिता सभी फिल्मों में एक सफल कलाकार थे और उनकी ही राह पर चलते हुए रणधीर ने फिल्मों में अपना कैरियर बनाया।

वह अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं । उनके दो भाई थे, स्वर्गीय राजीव और स्वर्गीय ऋषि कपूर एवं उनकी दो बहने भी है जिनका नाम रीमा और दिवंगत रितु नंदा है।

वह अभिनेता और निर्माता पृथ्वीराज कपूर के पोते और अभिनेता त्रिलोक कपूर के पोते में से एक हैं ।उनके चाचा, शम्मी और शशि कपूर दोनों अभिनेता थे।उनके भतीजों में अभिनेता रणबीर कपूर , आधार जैन और अरमान जैन और व्यवसायी निखिल नंदा शामिल हैं। रणधीर कपूर ने अपना कैरियर बतौर कलाकार और निर्देशक फिल्म ‘कल आज और कल’ से की। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता और दादा को लेकर सबको चौंका दिया था। उनकी पहली फिल्म उम्मीद के मुताबिक सफल तो नहीं रही पर फिल्म में काम करते-करते उनके और बबीता के रिश्ते इतने मधुर हो गए कि दोनों ने शादी का मन बना लिया।

रणधीर कपूर की निजी जिंदगी भी बहुत रोचक है। रणधीर कपूर ने अपने बचपन की दोस्त और अपनी पहली फिल्म की हिरोइन बबीता के साथ विवाह किया। विवाह के बाद कपूर खानदान की तर्ज पर बबीता ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। हालांकि जिस समय बबीता ने रणधीर से शादी की थी उस समय बबीता खुद रणधीर से ज्यादा कामयाब थी पर परिवार को देखते हुए उन्होंने काम छोड़ दिया। रणधीर कपूर और बबीता का रिश्ता कुछ सालों तक तो ठीक चला लेकिन बाद में बढ़ते विवादों के कारण बबीता अपनी दोनों बेटियों करीना कपूर और करिश्मा को लेकर अलग हो गईं। बबीता ने कपूर खानदान की विचारधारा के विपरीत अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर को एक सफल हिरोइन बनाया। आज भी रणधीर कपूर फिल्मों में सक्रिय हैं और थोड़े-थोड़े अंतराल पर किसी न किसी फिल्म में नजर आ ही जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *