बिल्ली को चूमने जा रही थी लड़की, तो कुत्ते ने जो किया देख कर हैरान रह जाओगे…

हमारे घरों सबसे ज्यादा कुत्ता पाला जाता है, क्योंकि कुत्ता बहुत ही समझदार और वफादार जानवर होता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बिल्लियों को लोग पालते हैं। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को बिल्लियां ज्यादा पसंद आती हैं। सोशल मीडियो पर आपने जानवरों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। इंसान के सबसे प्रिय जानवर कुत्ता और बिल्ली होते हैं।

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग मजे लेकर वीडियो देख रहे हैं, साथ ही कुत्ते की चालाकी की तारीफ भी कर रहे हैं। इस लड़की को कुत्ता और बिल्ली दोनों पसंद हैं। लड़की ने अपने घर में एक क्यूट सी बिल्ली और स्मार्ट सा कुत्ता पाल रखा है। यह वीडियो कुत्ता और बिल्ली दोनों से जुड़ा है, जो काफी मजेदार भी है।

वीडियो देखकर हर कोई कुत्ते को चालाक बता रहा है। लोग कह रहे हैं कि कुत्ते ने मौके पर चौका मार लिया। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कमेंट बॉक्स में भी यूजर्स कुत्ते की स्मार्टनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिल्ली पर अपना प्यार बरसा रही होती है। आप देख सकते हैं कि वह बिल्ली को Kiss करने के लिए अपना मुंह आगे बढ़ाती है। वह इंतजार कर रही होती है कि बिल्ली भी उसे किस करे। तभी अचानक कुत्ता बीच में आता है और झट से लड़की को किस कर लेता है। कुत्ते की स्मार्टनेस देखकर लड़की भी हैरान रह जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *