चीन के शुझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भ्रूण से लेकर बच्चे के बड़े होने तक उनका ख्याल AI दाई करेगी। इंसान का बच्चा पोषक तत्वों से भरी थैली में विकसित होता है। जिसे भ्रूण कहते हैं। इसका ख्याल अभी नर्स, दाई रखती हैं। इसके जरूरी ये नहीं होगा कि महिला गर्भवती हो।
उसे गर्भ के दौरान की समस्याओं से निजात मिल जाएगा। वो बच्चे को कृत्रिम भ्रूण में बड़ा होता देख सकेगी। साथ ही भ्रूण पर नजर रखने के लिए रोबोट होंगे। कृत्रिम भ्रूण के विकास से संबंधित हर पहलू पर AI से चलने वाला रोबोट नजर रखेगा। यह दावा किया है चीन के वैज्ञानिकों ने।
AI दाई और कृत्रिम भ्रूण की तकनीक इस तरह से विकसित की गई है, जिससे हर तरह की गतिविधि को पूरी तरह नियंत्रित माहौल में देखा जा सकता है। यह प्रयोग अब भी चल रहा है। चूहों के कृत्रिम भ्रूण पर AI दाई नजर रख रही है। उन्हें विकसित होते देख रही है। जिसकी रिपोर्ट को जर्नल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में हाल ही में प्रकाशित किया गया है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह तकनीक हमें जीवन के विकास को समझने में मदद कर रहा है। इसके अलावा इसके जरिए हम भविष्य में इंसानी भ्रूण के विकास को और नजदीक से समझ पाएंगे। जन्म संबंधी दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। साथ ही प्रजनन संबंधी सेहत का ख्याल रख पाएंगे।
आप भविष्य में कैसा बच्चा चाहते हैं, उसे अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं। इससे भ्रूण के विकास संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि ये बात सही है कि यह आइडिया एक बार तो किसी को समझ में नहीं आएगा। जरूरी चीजें डाल सकते हैं, बेकार हटा सकते हैं। लेकिन कई देशों में कृत्रिम भ्रूण को बनाने की प्रक्रिया का विरोध हो रहा है।