बाबा को फिर से जेल जाना होगा, गुरमीत राम रहीम की फरलो आज हो रही है खत्म…

सांप फिर से बिल मे चला जाएगा। अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम सिंह की 21 दिन की पैरोल(Bail) मंजूर की गई थी। जो कि आज खत्म हो जाएगी। उन्हें सोमवार(Monday) को सुनारिया जेल में सरेंडर करना है।

जेड प्लस की सुरक्षा:

किसी कारण की वजह से सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की फरलो(Bail) मंजूर की थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उन्हें जेड प्लस (Z category security) की सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहे। उन्हे सुरक्षा का भी खतरा था। सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी (CID) की रिपोर्ट को बनाया था। सरकार ने कहा था कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है।

डेरा प्रमुख को पिछले साल अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक की आपातकालीन परोल(Parrol) दी गई थी। इसके सिवा वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भी कुछ मौकों पर जेल से बाहर आए थे। राम रहीम को कुछ शर्तों के साथ ही फरलो दी गई थी। इसमें न वह जनसभा कर सकते थे। ना ही उनके डेरे पर भक्तों का तांता लग सकता है। इन शर्तों का उन्हे सख्ती से पालन करना पड़ा हे।

फरलो एक तरह से कैदियों के लिए छुट्टी की तरह ही होती है। फरलो(Bail) के तहत एक निर्धारित अवधि के लिए कैदी को अपने घर जाने की अनुमति होती है। जिसमे वह अपने निजी लोगों से मिल सकते हे।

इस वजह से हुई थी सजा:

राम रहीम(Ram Rahim) सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई(CBI) अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *