चूहे घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई समान। चूहे कई बीमारियों को भी साथ लेकर आते हैं। इसलिए ईन्हें घर से भगाया जाना जरूरी है। दुकानों में चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करते ही वो घर से बाहर जाकर मर जाए। लेकिन इसके उल्टा उसे खाकर वह अंदर ही मर जाते हैं। जिससे बदबू फैल जाती है। ऐसे में आप ये घरेलू नुस्खे अपनाकर इन्हे भगा सकते हैं।
लाल मिर्च: कई लोग चूहे भगाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर चूहे की संभवत जगहों पर थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या होती है, इससे चूहे दोबारा नहीं आएंगे।
तेजपत्ता: तेजपत्ता का इस्तेमाल भी चूहा भगाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसकी खूशबू चूहों के लिए बेहद तीव्र होती है। इसलिए जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं वहा आप चाहे तो उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं।
पुदीने का तेल: चूहो को पुदीने के तेल की खुशबू पसंद नहीं होती है। इसके लिए जहां पर चूहे आते हैं, वहा रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें।इसेस वह नहीं आएंगे। पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल भी फायदाकारक साबित होता हे।
प्याज: प्याज की गंध चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए चूहों को भगाने का यह नैचरल तरीका है। चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां वह आते हैं।
बाल: चूहों को घर से भगाने का सबसे कारगर ओर असरकारक तरीका है। इंसानों के बाल उन्हें दिखाई नहीं हेते हैं और उसे निगल जाते हैं। इसलिए इंसानी बालों को चूहे के बिल के पास रख देंने से वह उसे निगलकर मार जाते हे।