दुनिया ऐसे लोगों से भरी है जो अगर कुछ करने की ठान लें तो उन्हें तमाम अड़चनें, परेशानियां रोक नही सकतीं। ऐसे लोग दुनिया भर के लिए मिसाल बन जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं KFC ब्रांड के संस्थापन कोलोनल सेंडर्स। वही KFC जहां का चिकन आपको बेहद पसंद है। इन्हीं की तस्वीर आपको ब्रांड के लोगो पर भी दिखाई देती होगी।
सैंडर्स का जन्म सितम्बर 9, 1890 को हेनरीविल्ले, इंडियाना में हुआ था। उन्होंने दक्षिणी विश्वविद्यालय में अध्ययन किया उन्होंने जोसफिन किंग से शादी किया फिर बाद में तल।क हो गया। उन्होंने बाद में क्लाउडिया प्राइस से शादी कर लिया। सैंडर्स के 3 बच्चे थे। दिसम्बर 16, 1980 को केंटकी में उनका देहांत हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
KFC की कामयाबी के पीछे कोलोनल सेंडर्स का हाथ था। अपनी फ्राइड चिकन रेसिपी के कारण वे विश्व में प्रसिद्ध हुए। सैंडर्स ने उम्र की बाधा को अपनी कामयाबी का रोड़ा बनने नहीं दिया और उन्हें कामयाबी मिली 65 साल की उम्र में। जब वह 5 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई, इसके बाद अपने परिवार जिनमे उनके छोटे भाई और बहन शामिल थे को पालने की जिम्मेदारी उन पर आ गयी। इसके बाद उन्होंने कई कामो में अपना हाथ आजमाया। इनमे किसान, स्ट्रीटकार कंडक्टर, रेलरोड फायरमैन और इंशोरेंस सेल्समेन जैसी जॉब शामिल थी।
65 साल की उम्र में रिटायर हुए। रिटायर होने के बाद उन्होंने सोचा कि वे आखिर वसीयत में क्या लिखें। उनके पास है क्या. वे तो बस अच्छे कुक हैं। फिर क्या था, उन्होंने $87 उधार लिए. घर की रसोई में ही अपनी पुरानी रेसिपी से थोड़ा चिकन फ्राई कर, दरवाजे से दरवाजे बेचने निकल पड़े। 1009 रिजेक्शन के बाद हां मिली। तब उन्होंने वो व्यापार शुरू किया। जो आज अरबों का है और KFC के नाम से जाना जाता है।