अच्छा संगीत इंसान के साथ-साथ जानवर को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा रही है। इस वीडियो में एक शख्स संगीत के जादू से खूंखार लोमड़ी को भी अपने वश में करता दिखाई दे रहा है। एक शख्स बैंजो की धुन पर लोमड़ी को अपना दीवाना बनाता दिख रहा है। अच्छा संगीत सुनकर कोई भी भावविभोर हो जाता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैंजो बजाता है, तभी एक लोमड़ी जंगल से निकलकर उसके पास आकर बैठ जाती है। एंडी थॉर्न नामक शख्स कोलोराडो की पहाड़ियों में बैंजो बजाते दिख रहे हैं। बैंजो की धुन सुनकर एक लोमड़ी वहां आ जाती है और मंत्रमुग्ध होकर बैठी दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोमड़ी शख्स के पास बैठकर बैंजो की धुन का आनंद ले रही है।
View this post on Instagram
मात्र 55 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंडी पहाड़ियों पर सूर्यास्त के समय बैंजो बजा रहे हैं। तभी एक लोमड़ी उस बैंजो की धुन पर खिंची चली आती है। वीडियो में देख सकते हैं कि वह लोमड़ी कुछ देर तक वहीं बैठकर मंत्रमुग्ध होकर बैंजो की धुन सुनती है। इसके बाद वह वहां से उठकर चली जाती है।
हालांकि कुछ देर बाद लोमड़ी वापस आती है और वापस वहीं बैठ जाती है। इसके बाद फिर से एंडी बैंजो बजाना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘संगीत की ताकत!’